संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पिंडरा विधानसभा अंतर्गत नेट मेमोरियल स्कूल में 20वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी पिंडरा छोटेलाल तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया। जहां पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा बड़े उत्साह के साथ अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया जहां पर बच्चों के द्वारा समाज की अनेक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी नाट्य कृत की प्रस्तुति किया गया। जहां पर स्कूल प्रधानाचार्य के द्वारा बताया गया कि हमारे स्कूल में अनेक प्रकार की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों के विकास के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं जैसे की बच्चों का मानसिक विकास निरंतर होता रहे और गरीब और कमजोर बच्चों के लिए भी अलग से स्कूल प्रबंधन के द्वारा व्यवस्था की गई है और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक प्रकार की सुविधा भी विद्यालय परिषद के द्वारा बच्चों के लिए दी जा रहे हैं।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित स्कूल प्रबंधक जटाशंकर सिंह,व्यवस्थापक दीपक कुमार सिंह,प्रधानाचार्य विकास कुमार राय,गौरव सिंह रोलु,ग्राम प्रधान नेवादा सुनील सिंह,विशाल सिंह,सुमित सिंह भीम,रत्नेश सिंह,पवन सिंह के साथ-साथ स्कूल के समस्थ स्टाफ व क्षेत्रीय जनता व अभिभावक गढ़ रहे मौजूद।