विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक 571 ई में इस्लाम के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को इस्लाम के अंतिम पैगंबर यानी पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था , पैगंबर हजरत मोहम्मद का पूरा नाम मोहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब था। इन्ही के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद के नाम से मनाया जाता है।
बताया जाता है कि इनका जन्म मक्का में हुआ था और 610 ई. में मक्का स्थित हीरा नाम की एक गुफा में इन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था।
मुस्लिम अनुयायी इस दिन को बहुत खास मानते हैं।
आज इस अवसर पर सिंधोरा बाजार में, निकले जुलूस को भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पवन सिंह ने सिंधोरा चौरा माता मंदिर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । यह रैली रामलीला मैदान से होते हुए महेंद्र चाय की दुकान से नई चौराहा ,सिंधोरा थाना से पुरानी चौराहा होते हुए भारतीय स्टेट बैंक पुराना पोखरा से ईदगाह पर समाप्त हुआ । इस अवसर पर भाजपा के जिलामंत्री श्री फौजदार न शर्मा ,सिंधोरा मंडल अध्यक्ष सरमेश सिंह , मंडल मंत्री श्री शिवकुमार गुप्ता ,युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत उपाध्याय के साथ अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष फैजान शेख ,राजेश सिंह,राजेंद्र जायसवाल,अबरार अहमद,बीडीसी,अतहर जमाल, गुरम्मा साव के साथ मौलाना अख्तर जनाब,मौलाना जनाब समशेर,सहित सैकड़ों की संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगउपस्थित रहे।
थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा, एस आई आशीष पटेल, एस आई अमित यादव, एस आई अजीत मिश्रा, क्राइम टीम हेड कास्टेबल आनंद सिंह, बीनित सिंह,पुलिस बल के साथ जुलूस में उपाथित रहे |