संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी
विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी/मातृशक्ति द्वारा दुर्गाष्टमी पर विभिन्न प्रखण्डों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत गौतम बुद्ध प्रखण्ड में दुर्गावाहिनी/मातृशक्ति संगठन के तत्वावधान में वैचारिक संगोष्ठी "नारी अबला नहीं सबला है" व "शस्त्र पूजन "का कार्यक्रम रमरेपुर स्थित प्राचीन संकट हरण मन्दिर,बेनीपुर वाराणसी में संपन्न हुआ। जिसमें दुर्गावाहिनी /मातृशक्ति संगठन द्वारा शस्त्र पूजन कर शक्ति का अहसास कराया गया व मातृशक्ति की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् काशी महानगर की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह जी ने कहा कि जब नारी माँ के रुप में अपने बच्चे को बलवान बना सकती है, घर-परिवार को संबल प्रदान कर सकती है तो वह कभी अबला नहीं हो सकती। जब तक नारी भावनात्मक रुप से कमजोर है अर्थात जब तक उसके आंखों में आंसू है तभी तक वो अबला है अन्यथा उसे लक्ष्मी बाई बनने में देर नहीं लगेगी।हमास द्वारा इजराइल पर किये गए आतंकी हमले के दौरान एक महिला सैनिक की वीरता का वर्णन करते हुए कहा कि वह महिला अकेले 25आतंकवादियों को मारकर अपने परिजन के साथ-साथ पूरे कालोनी की रक्षा की। काशी महानगर मातृशक्ति सहसंयोजिका श्रीमती सीमा तिवारी जी ने शस्त्र पूजा के साथ-साथ दुर्गा चालीसा का पाठ भी कराया।कार्यक्रम में मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी के खण्ड, प्रखण्ड स्तर के ढ़ेर सारी बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।विश्व हिन्दू परिषद् काशी महानगर मातृशक्ति द्वारा दुर्गा अष्टमी पर आयोजित संगोष्ठी "नारी अबला नहीं सबला है"व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम गौतम बुद्ध प्रखण्ड में हुआ सम्पन्न।