संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड मुख्यालय से आज महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा समन्वित रूप से एक " कदम सुपोषण" की ओर रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ करते हुए बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा ने कहा कि आज का यह छोटा सा एक कदम भविष्य मे बड़ी बड़ी मंजिलों को तय करेगा।प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संतोष कुमार ने कहा बच्चे देश का भविष्य है और महिलाओ की गोद मे देश का भविष्य पलता है।इन्हे पोषण देकर ही हम देश को मजबूत बना सकेंगे।सीडीपीओ हरहुआ रमेश यादव ने उपस्थित सुपरवाइजरों और कार्यकर्त्रियो को संबोधित करते हुए महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया।रैली ब्लाक मुख्यालय से मुर्दहा बाजार तक जाकर पुनः ब्लाक मुख्यालय आकर समाप्त हुई।रैली मे मुख्य रूप से एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एच ई ओ सतीश गुप्ता, सुपरवाइजर पूनम यादव,कामिनी सक्सेना,हेमलता,आँकिक रवीन्द्र यादव,श्यामेश सिंह,सुनील भास्कर समेत बड़ी संख्या मे मुख्य सेविकायें और कार्यकर्त्रियाँ उपस्थित रहीं।