UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन सशक्तिकरण दिवस पर कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डायट सारनाथ के प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया।इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी वरूणापार अखिलेश यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ शर्मा तथा सभी स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों का निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता,कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता,छूकर पहचानों प्रतियोगिता,रस्साकसी प्रतियोगिता,नृत्य,गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का राजेश कुमार सिंह दोहरी एवं जिला व्यायाम शिक्षक की टीम ने संचालन किया।इस कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी की अध्यक्षता में किया गया।इस कार्यक्रम के अन्त में प्रतियोगिताओं में विजेता दिव्यांग प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले दिव्यांग बच्चों पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News