दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण में 30 किशोरियों ने लिया भाग, पुलिस ने बताए सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज ग्राम पंचायत अक्खीपुर में मिलनधारा फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित ‘एक नई उम्मीद’ परियोजना के तहत किशोरियों के लिए दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में करीब 30 किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। प्रशिक्षण में किशोरियों को स्वास्थ्य जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।सुरक्षा ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। इसी उद्देश्य से कोतवाली पुलिस एवं महिला पुलिस टीम ने किशोरियों को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति के तहत मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।सतर्क नागरिक बनें, साइबर अपराध से बचें। पुलिस टीम ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति किशोरियों को जागरूक करते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व निजी जानकारी किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की सलाह दी। प्रशिक्षण में साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है।शिक्षा से सपनों को पंख और आत्मविश्वास से सफलता की उड़ान मिलती है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार बिन्द ने किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़-लिखकर बेहतर नागरिक बनने के साथ अपनी रुचि के किसी भी क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकती हैं। संस्था की सचिव रीतु यादव संस्था निदेशक ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रधान प्रतिनिधि राज कुमार यादव कोतवाली पुलिस और सभी प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मिलन धारा फाउंडेशन के पदाधिकारियों में रीतु यादव डॉयरेक्टर रंजना शुक्ला (परियोजना समन्वयक
ज्योति भारती (मोबिलाइज़र प्रिया सिंह मोबिलाइज़र सत्य प्रकाश (मोबिलाइज़र)
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्रशिक्षण में पुलिस टीम की भूमिका: महिला सिपाही शालिनी गुप्ता, मानसी चौधरी, कुसुम कुमारी, रिंका मौर्या, सवाया सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार, SI रामचंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज, कृपानंद, अनूप सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1. ग्राम पंचायत अक्खीपुर में आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण में किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते पुलिसकर्मी व प्रशिक्षक।2. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद मिलनधारा फाउंडेशन के पदाधिकारी, पुलिस टीम, ग्राम प्रधान एवं प्रतिभागी किशोरियां।