UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 नाइट मार्केट को उजाड़ने के विरुद्ध सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- 17 जुलाई को नाइट मार्केट उजाड़ने एवं नगर में पटरी व्यवसायी एवं रेहड़ी व्यवसाईयों पर लगातार पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर सपाई गण का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार से मिले और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए एमएलसी आसुतोष सिनहा ने कहा कि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे रेहड़ी व पटरी व्यवसायी इन तीनों बड़े संकटकाल से गुजर रहे हैं। जहां एक ओर इनको स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि के माध्यम से इन्हें आसान तरीके से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वही वाराणसी सहित पूरे नगर निगम में पुलिस और नगर निगम प्रशासन द्वारा इन्हें उजाड़ा जा रहा है। जो कि भारत सरकार द्वारा बनाई गई अधिनियम 2014 के विरुद्ध भी है। उन्होंने उजाड़े गये‌ व्यवसायियों को कहीं दूसरी जगह व्यवस्थित करने और पुलिसिया उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की मांग किया।वहीं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सपा नेताओं को आश्वस्त करते हुए नाइट बाजार को पुनः विचार कर नये स्थान चिन्हित कर जल्द ही बसाने की व्यवस्था किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा एमएलसी आशुतोष सिनहा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी सिंह, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, लालू यादव, संजय मिश्रा, इस्तकबाल कुरेशी, अजय चौरसिया, दिलशाद अहमद, समन यादव, आयुष यादव, सहित अधिवक्तागण भी उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News