संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। गर्मी,उमस और धूप से तप रहे लोगो को दो दिनों से छिटपुट बरसात होने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन किसान जमकर बरसात होने के आस में हैं। हरहुआ-रामेश्वर क्षेत्र में इन दिनों दो दिनों से हल्की बरसात हो रही है जिससे फसलों को बड़ी राहत मिली है। किसान सीताराम मौर्य,दिनेश सिंह,राधा -कृष्ण पांडेय,विनोद कुमार,सर्वेश यादव सज्जन,मधुवन यादव,संजय कुमार,रविन्द्र यादव के अनुसार किसी तरह निजी नलकुपो से धान की रोपाई हुई थी। छिटाई का कार्य से लेकर सब्जी लगाया गया था। जिसके लिए सिंचाई की जरूरत थी। बरसात न होने से 20 प्रतिशत रोपाई हुई नहीं। इन दिनों बरसात से थोड़ी राहत मिली है।