UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*तनावमुक्त होकर अपने पैटर्न पर बच्चे भरोसा कर परीक्षा की तैयारी करें*: डॉ0 ओ0पी0 द्विवेदी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। शिक्षा सिर्फ परीक्षाओं के लिए नहीं बल्कि जीवन मे खुद को जांचने के लिए होती है। मन को परीक्षा के अंकों से जोड़ने के बजाय जीवन में सफलता पर फोकस करना चाहिए।तनावमुक्त होकर अपने पैटर्न पर भरोसा कर परीक्षा की तैयारी करें।

       उक्त बातें एस0 आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में आयोजित वीरांगना कार्यक्रम के प्रस्तुति के पश्चात मुख्य अतिथि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय एनसीटीई के मेंटर डॉ0 पूर्व प्राचार्य स्वामी देवानन्द पोस्ट ग्रेजुएट कालेज ओमप्रकाश द्विवेदी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

      विशिष्ट अतिथि डॉ0 रितिका दुबे ने कहा कि परीक्षा के लिए तैयारी करने के क्रम में 

स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की अपने अंदर क्षमता विकसित करते हुए स्वयं के प्रति जिम्मेदारी संभालते हुए फेश करें सफलता जीवन का मूल मन्तव्य बनी रहे।

  विदाई समारोह में विद्यालय के निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान पठन पाठन और पर्याप्त आहार लेने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।चिन्तनमुक्त अपने को बनाये रखें।

   धन्यवाद देते हुए डॉ0 सीमा सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सुभिक्षा देव व नंदिनी को स्टार ऑफ ईयर घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आर0 पी0 सिंह ने किया।सहयोग देवांश राय, जागृति, मधु सिंह व भाविका राय द्वारा किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News