संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर के पास दीपावली पर्व पर आदिशक्ति दुर्गा मां मंदिर पर विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। इस दौरान देवी गीत के साथ भजन कीर्तन भी किया गया। और मौजूद भक्तो में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान पुजारी विंध्याचल उपाध्याय, विनोद सिंह, अभिमन्यु सिंह, शकुंतला देवी, राहुल यादव, संतोष, शैलेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रपाल सिंह, सुमन सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, यशपाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।