संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0076/2023 धारा-419/420/467/468/471/406/506 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमिश्रनरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त देवाशीष खमारू पुत्र दिलीप खमारु निवासी मनं० 18 श्रीगोवर्धनपुर डाफी थाना लंका वाराणसी, हाल पता डायरेक्टर वेजेंटम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड उम्र करीब 32 वर्ष को थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से समय करीब 10.30 AM बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी सोनिया,मुख्य आरक्षी ध्यानचंद्र,का० विनोद कुमार थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।