UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मासूम के साथ दुष्कर्म के केस में 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल; CP ने दी शाबाशी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चार साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में चोलापुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 48 घंटे में विवेचना करने के बाद अदालत में 62 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी। 

 

एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में चोलापुर थानाध्यक्ष व उनकी टीम की कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शाबाशी दी है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल का अनुरोध करेंगे*मासूम को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। चोलापुर थाने की दरोगा स्वाती पांडेय और कांस्टेबल मोनिका ने मासूम और उसके मां-बाप की काउंसिलिंग की। फिर, बाल अपराध संबंधी विवेचनाओं में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का पालन कर अभियोजन स्वीकृति के बाद 48 घंटे में विवेचना संपन्न कर पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।

एसपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हमारे पास पुख्ता साक्ष्य हैं। विवेचना अच्छे से की गई है। हम अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध करेंगे कि मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। आरोपी को जल्द से जल्द कठोरतम सजा मिले, इसके लिए पुलिस प्रभावी तरीके से मुकदमे की पैरवी करेगी।

चोलापुर थाने की पुलिस को 27 अगस्त को सूचना मिली कि ननिहाल आई चार साल की मासूम को अकेला पाकर उसके सगे चचेरे नाना ने दुष्कर्म किया। मासूम की मां ने बताया कि घटना 26 अगस्त की है और वह उस दौरान दवा लेने वाराणसी गई थी। 27 अगस्त को उनकी बेटी के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। 

एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी चोलापुर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष चोलापुर ईश्वर दयाल दूबे ने दुष्कर्म के आरोप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News