UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उदयपुर में स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी के तहत निशुल्क चश्मा वितरण किया गया*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

   वाराणसी हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के द्वारा उदयपुर पंचायत भवन मे सैकड़ों ग्रामीणों के आंख का जांच किया गया एवं उन्हें निशुल्क चश्मा वितरण किया गया ट्रस्ट के डॉक्टर ऐश्वर्य ने बताया कि हम लोग ग्रामीणों का सर्वे करके उन्हें चश्मा वितरण कर रहे हैं एवं जो लोग मोतियाबिंद के शिकार हैं उनका इलाज भी निशुल्क में चित्रकूट में होगा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा प्रिंस चौबे ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बहुत ही सराहनीय पहल किया जा रहा है स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी की संकल्पना पूरा हो रहा है इस मौके पर संजीव गौतम रोहित सनी सत्यम एवं ग्राम प्रधान उदयपुर सुध्धू रामचरण गोड विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News