UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुनसान स्थान पर स्थित कुएं में मिला युवती का शव,मचा हड़कंप

Updated on: 03 July, 2026

कुएँ सें आ रही दुर्गंध सें बगल खेत मे काम कर रहे किसान ने देखा

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनुथानागद्दी क्षेत्र के खर्गसेनपुर गाँव मे एक ईंट भट्ठे के पीछे पुराने कुएँ मे युवती का शव मिलने हड़कंप मच गया घटना की सुचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुच कुंए सें शव क़ो बाहर निकलवाया मालूम हो कि बुधवार की शाम को खर्गसेनपुर गाँव में आबादी सें दूर खेतोँ के बीच किसान सचिन फसल में खाद का छिड़काव कर रहा थे,तभी बगल के कुएँ सें तेज दुर्गन्ध आने लगी, किसान ने झांक कर देखा तो एक शव तैरता दिखायी दिया। सचिन ने इस घटना की सुचना ग्रामीणों क़ो दिया। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया। युवती के स्वेटर की जेब मे एक आधार कार्ड मिला,सिपाही द्वारा सुचना देने पर पिता और छोटे भाई ने घटनास्थल पर आकर पुष्टि की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News