संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर,वाराणसी। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशी राममय हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी आस्था व भक्ति का भाव लोगों में हिलोरे मार रही है।यज्ञ,पूजन,मंदिरों में आरती,भजन व ढोल मंजीरे संग शोभायात्रा का दौर चल रहा है।आज मंगलवार को पंचकोशी तीर्थ धाम रामेश्वर से वरूणा नदी से जल कलश व अक्षत कलश के साथ मन्दिर दर्शन पूजन के बाद गाजे -बाजे संग महिलाओं व पुरुषों ने पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा चक्का शिवमन्दिर तक निकाली। पंच शिवाला चौराहे पर भक्तों ने पूजन व पुष्प अर्पित कर स्वागत किया।रसूलपुर,इंदरखापुर,कोइरीपुर,चक्का,चौबान में भी भक्तजनों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प बरसाकर पूजित अक्षत कलश का स्वागत किया।शोभायात्रा पंचकोशी मार्ग पर स्थित शिवमन्दिर पर एक हवन पूजन के साथ समाप्त हुआ।सभी भक्तों को पूजितअक्षत व श्री राम मंदिर का चित्र व प्रपत्र वितरण किया गया।शोभायात्रा के जिला संयोजक मधुवन यादव व खण्ड संयोजक ज्योति भूषण के अनुसार शिवमन्दिर पर 15 जनवरी तक यज्ञ चलेगा जिसमे प्रतिदिन कार्यकर्ता यजमान के रूप में सांकला की आहुति देंगे। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की मंगल कामना करेंगे।पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में सियावर रामचन्द्र के जयकारे से बम -बम रही पंचकोशी मार्ग।वहीं भक्त कार्यकर्ताओं ने शामिल होने आए लोगों को अक्षत व प्रपत्र प्रदान कर घर -घर श्री रामज्योति प्रतिदिन जलाने का सन्देश पहुंचाने का कार्य करेंगे।प्रमुख रूप से अजय गुप्ता,गुलाब तिवारी,केसर यादव,कौशल कुमार राजभर गुलाब चौबे,कमलेश चौबे,कौशल कुमार राजभर,जितेंद्र चौबे,गुलाब प्रजापति,अशोक चौबे सहित सैकड़ो महिलाएं व युवतियां शामिल रहीं।
(फोटो)