संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। उ0प्र0 पेंशनर्स कल्याण संस्था,शाखा-वाराणसी की मासिक बैठक आज प्रातः 10:30 बजे डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन,पीडब्ल्यूडी वाराणसी में जिलाध्यक्ष इं० एस० डी० मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिलामंत्री अवध नारायण पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर संस्था के प्रांतीय संरक्षक इं० शमसुल आरेफिन एवं जनपदीय संरक्षक इं० आर०पी० मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभा की शुरुआत में जिलामंत्री द्वारा निर्धारित एजेंडे के अनुसार नए सदस्यों का परिचय कराया गया। साथ ही अप्रैल माह में जन्मे पेंशनर्स का जन्मदिन मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई,जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ अनुमोदित किया।बैठक में वक्ताओं ने वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में पेंशनर्स की नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2025 को पूरे प्रदेश में JPWC के बैनर तले “काला दिवस” मनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी दो अलग-अलग तिथियों पर ज्ञापन प्रेषित किए जा चुके हैं, किन्तु अब तक केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पेंशनर्स का 11 सूत्रीय मांग पत्र लंबे समय से लंबित है,जिससे उनमें व्यापक आक्रोश व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस नहीं लिया गया और लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आगामी चुनाव में पेंशनर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय सरकार के इस रवैये को ध्यान में रखेंगे।बैठक को डी०एल० श्रीवास्तव,हीरालाल,डॉ० परमहंस मिश्र,इं० हीरालाल प्रसाद,डॉ० सुधाकर मिश्र,एस०एन० मणि,अमरदेव,प्रभाकर दुबे, शिव प्रकाश,वी०एन० त्रिपाठी,दयाशंकर सिंह यादव,लल्लन सिंह,नागेन्द्र सिंह,यू०पी० सिंह,राकेश मोहन पाण्डेय,रामजग,रामचन्द्र गुप्ता एवं श्रीमती शैलकुमारी सहित अनेक सदस्यों ने संबोधित किया।