UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जेल में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बैरक से पाकशाला तक परखी व्यवस्थाएं

Updated on: 01 September, 2026

बंदियों के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता पर जोर, सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश 

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, अस्पताल, पाकशाला समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा।निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अस्पताल में  भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चिकित्सकों एवं कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने कारागार की पाकशाला का निरीक्षण किया। यहां बंदियों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो डीएम और एसपी ने कारागार की सुरक्षा-व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य प्रशासनिक इंतजामों का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा के साथ-साथ बंदियों की मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News