UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सेंट्रल बार के पदाधिकारी को मिली धमकी*

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी: सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रेमचंद मिश्रा को उनके घर पर पत्थर में लपेटकर कागज के टुकड़े में लिखित रूप से 5 लाख रूपए की फिरौती मांगते हुए परिवार व अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। चिट्ठी में उल्लेख के अनुसार एक सप्ताह के अंदर पैसा लेकर लक्सा क्षेत्र में पहुंच कर फोन करने को कहा गया। चिट्ठी में मोबाइल नंबर भी अंकित है। इस संबंध में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला। पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण की जांच एसीपी रोहनिया को सौंपी और अधिवक्ताओं को स्पष्ट किया कि जल्द ही उक्त के संबंध में खुलासा किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के ऊपर आए दिन हमले हो रहे हैं, अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का लागू होना आवश्यक है वरना ऐसी घटनाए होती रहेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News