संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में,अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मछोदरी पार्क के अन्दर से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे 03 अदद चोरी के घरेलू गैस सिलेण्डर बरंग लाल,540/- रुपया नगद बरामद किया गया । तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।