UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रवादी महापुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि 23 जून को भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर रविवार को रामनगर मंडल के बूथों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक परम् श्रद्धेय डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 61 वें बलिदान दिवस के रूप पुष्पचन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई l जिसमें मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी ही नहीं, एक महान शिक्षाविद्, देशभक्त, राजनेता, सांसद, अदम्य साहस के धनी और सहृदय और मानवतावादी थे। भारत के राष्ट्रवादी महापुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों में संपूर्ण भारत दिखता था। वे सम्पूर्ण भारत को एक रूप मानते थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह अमित सिंह 'चिंटू' लल्लन सोनकर जितेंद्र पांडेय लव कुमार सुनील श्रीवास्तव विनोद कुमार पटेल मनोज यादव रितेश पाल गौतम बबलू साहनी धीरेंद्र प्रताप अविनाश सिंह हंसराज यादव अंकित राय संजय वाल्मीकि शुभम बारी भैया लाल सोनकर विवेक मिश्रा देवेंद्र सिंह संतोष पटेल राखी कुमारी निक्की सिंह प्रमुख रूप से रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News