UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लोकतंत्र पर्व पर मतदाता जागरूकता रैली नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में आज सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता रैली निकालकर तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु छात्राओं द्वारा जागरूक किया गया। 'पहले मतदान फिर जलपान' ,'रोटी नहीं बनाएंगे,वोट डालने जाएंगे' जैसे स्लोगन के माध्यम से विभिन्न जगहों पर जाकर विद्यालय परिवार तथा छात्राओं के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाई गई जो विद्यालय से चोलापुर थाना होते हुए बाजार से होती हुई गावों तक गई। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका डॉ.अनीता गिरी,डॉ. रीता राय,आरती,सरिता कुशवाहा,चंद्रिका,अंजू यादव,नंदिता यादव,रंजना दुबे,डॉ. विशालाक्षी देवी,अर्चना चौबे,अनुरमा शास्त्री,प्रशस्ति मिश्रा,अनामिका,वंदना देवी तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News