संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। 20 अगस्त। वाराणसी थाना शिवपुर क्षेत्र के वीडीए कॉलोनी के सी ब्लॉक के मकान नंबर B54 में रिटायर्ड एनटीपीसी के इंजीनियर के घर में घुसकर 2 किडनैपरों ने 2 साल की बच्ची मैत्री का अपहरण कर कमरे में चाकू की नोंक पर दरवाजा अंदर से बंद कर कमरे में बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये की डिमांड करने लगे।परिवार के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बच्ची को छुड़ाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग तीन घंटे तक बच्ची को अपहरणकर्ता बंधक बनाकर रखें।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवाया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी बीडीए कॉलोनी में ढाई साल की मासूम बच्ची मैत्री को 2 किडनैपरों ने किडनैप कर कमरे में बंद कर लिया। बीडीए कॉलोनी में एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर भाई लाल का मकान है।भाई लाल की बेटी सोनी अपने मायके आई हुई है। दोपहर में जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे इतने में मौका देखकर दो किडनैपर गेट से अंदर घुसे और बच्ची को चाकू की नोंक पर अपहरण कर लिया।परिवार के लोग बच्ची को बचाने के लिए चिल्लाने लगे परिजनों को चिल्लाते देख दोनों अपहरणकर्ता अपने आप को कमरे में बंद कर लिए और परिवार से 10 लाख रुपए की मांग करने लगे।परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।एडीसीपी अमित कुमार पहुंचे और किडनैपरों से परिवार का सदस्य बनकर फिरौती की रकम की बात करने लगे। लगभग 3 घंटे बंधक बनाने के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को अपने गिरफ्त में लेते हुए बच्ची को सकुशल मुक्त करवा लिया है। दोनों अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।