UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रेलर के चपेट में आने से बृद्ध की मौत।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय बाजार में वाराणसी -बाबतपुर फोरलेन पर मंगलवार की शाम छह बजे किसी बाइक की टक्कर लगने से एक वृद्ध ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया। जब तक ट्रेलर चालक ब्रेक लगाकर वाहन रोकता तब तक वृद्ध चक्के के चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रास्ता खुलवाया। 

मृतक की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिउरापुर गांव का निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह(62) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी पर पहुंचे भतीजे रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वह शिवपुर स्थित एक साड़ी के प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह रोजाना साइकिल से आते-जाते थे। मंगलवार को भी वह शहर से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक का इकलौता बेटा अमित सिंह बम्बई में एक निजी कम्पनी में कार्य करता है,तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

बड़ागांव थाने की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर पीएम हाउस भेज दी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक को पकड़ लिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News