UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रिंग रोड सी0एन0जी0 पम्प हरिहरपुर के पास डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित दो अभियुक्तगण थाना शिवपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 मु0अ0सं0-0391/2023 धारा 307 भा0द0वि0 थाना शिवपुर वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सूरज सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम रत्नूपुर थाना चन्दवक जिला जौनपुर, हालपता न्यू किरण हास्पिटल कमता नगर लेन नं0 03 चादमारी रिंगरोड थाना शिवपुर वाराणसी व 2. संजीव कुमार सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम रत्नूपुर थाना चन्दवक जिला जौनपुर हालपता न्यू किरण हास्पिटल कमता नगर लेन नं0 03 चादमा रिंगरोड थाना शिवपुर वाराणसी को आज दिनांक 30.08.2023 समय सुबह 03.09 बजे रिंगरोड अण्डरपास हरिहरपुर थाना शिवपुर वाराणसी के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों सगे भाई हैं तथा पूर्व में हम दोनो भाईयों एवं डाक्टर अरुण कुमार सिंह पुत्र त्रिलोकी नाथ सिहं के बीच पैसे के लेन देन को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके सम्बन्ध में अरुण कुमार सिंह पुत्र त्रिलोकी नाथ सिंह निवासी न्यू आदित्य हास्पिटल धरसौना थाना चोलापुर कमि० वाराणसी द्वारा थाना चोलापुर में हम लोगों के विरुद्ध मुकदमा लिखवाया गया था। इसी बात को लेकर हम दोनों भाई खुन्नस में थे तथा बदला लेने की फिराक में थे कि दिनांक 28.08.23 को रात्रि में हरहुआ रिंगरोड चौहारे के पास अरूण कुमार सिंह अपनी चार | पहिया गाडी से जाते हुये दिखाई दिये कि हम लोगो ने मोटरसाइकिल से पीछा किये। हरिहरपुर सी०एन०जी० रिफलिंग स्टेशन के पास अरुण कुमार सिंह अपनी गाड़ी रोके हुये थे तथा गाड़ी में बैठने जा रहे थे कि मोटरसाइकिल पर पीछे मेरा छोटा भाई सूरज बैठा था जिसके पास पिस्टल थी जो मेरे कहने पर कि आज इसको मार ही डालो रोज-रोज का किस्सा ही ख़तम हो जाये। तब मैं अपनी मोटरसाइकिल अरुण कुमार सिंह के गाड़ी के आगे ले जाकर रोका तथा मेरे भाई सूरज सिंह द्वारा जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर करते हुये चांदमारी की तरफ भाग गये। तथा भागते | हुये रास्ते में सन्दहा के पास झाड़ियों में पिस्टल को फेंककर सैदपुर निकल गये। आज हम लोग कुछ सामान लेने के लिये आये थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार गौड़,उ0नि0 उमेश कुमार राय,उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे,उ0नि0 रोहित त्रिपाठी,उ0नि0 सौरभ तिवारी,उ0नि0 कमल कुमार,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह,हे0का0 वसीम खान,हे0का0 हिमांशु राय,का0 ज्ञानेन्द्र यादव शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News