संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ विकास खंड हरहुआ सभागार में डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण जिला अधिकारी के निर्देश में किया गया।
जिले से आए मास्टर ट्रेनर सुधांशु सिंह ने पंचायत सहायकों को क्रॉप सर्वे के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि क्रॉप सर्वे के बिना कोई भी लाभ लेना संभव नहीं है इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने उपस्थित पंचायत सहायकों से किसानों का अधिक से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन करने के लिए कहा।
सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि कृषि विभाग से प्राप्त होने वाले बीज एवं मिनी किट प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइड पर 10 मई तक बुक करना अनिवार्य है।
प्रमुख रूप से प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य,आकांक्षा राय,रामसकल ,नवीन कुमार उपाध्याय पंचायत सहायक सर्वेश कुमार,मनोज कुमार,अवधेश कुमार,अलका यादव दीक्षा सिंह उपस्थित रहे।