संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। हरहआ स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में महात्मा गांधी की शहीदी दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि गांधी जी हमारे देश के युग पुरुष कहे जाने वालो में एक है उनका जीवन स्वयं में आदर्श है जो भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है l गांधीजी महान स्वतंत्रता सेनानी रहे है जिन्होंने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया l ऐसे पुण्य तिथि पर हम सब उनको नमन करते है l बच्चे ही गांधी के सपनो के भारत का निर्माण कर सकते हैं।श्रद्धांजलि सभा में छात्राओं द्वारा गांधीजी के प्रिय भजन "रघुपति राघव "का सामूहिक पाठ किया गया।आकृति जायसवाल,इल्तिज़ा बानो,मानसी गौरव ने विचार प्रकट किए l कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया l