छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 17.05.2023 को मु0नं0-2763/2012 धारा 323/504 भादवि से संबंधित वारंटीगण 1. गोपाल पुत्र बनारसी निवासी ग्राम जाल्हूपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व 2. बनारसी पुत्र स्व0 जगरनाथ निवासी ग्राम जाल्हूपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को समय करीब 06.10 बजे तथा मु0नं0-2805/2012 धारा 323/325/504 भादवि से संबंधित वारंटी 3. श्याम नरायण पुत्र स्व0 सहदेव यादव निवासी ग्राम गरथाली थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को समय करीब 06.30 बजे वारंटीगण के घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य चौकी प्रभारी जाल्हूपुर,उ0नि0 रोशन कुमार राय,हे0का0 अतहर जमां खा,हे0का0 उदयभान सिंह,का0 सन्तोष कुमार यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।