UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जन्सा पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को किया,अपहृता को किया बरामद 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- थाना जन्सा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपहरण के वांछित अभियुक्त को गुरुवार को परमपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम साहिल पुत्र स्व. मुख्तार निवासी मछली शहर कस्बा थाना मछली शहर जनपद जौनपुर बताया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जन्सा द्वारा बताया गया कि थाना जन्सा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उक्त अभियुक्त मेरी पुत्री को बहला- फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर जन्सा पुलिस ने अभियोग पंजीकृत तत्परता दिखाते हुए गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News