UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर एक का मतदान जरूरी : मयंक मोहन गौंड़

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह के निर्देश पर स्थानीय ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतो मे सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभाएं की गयी।ग्राम पंचायत बेरवा,चक्का करोमा व भटौली मे एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।एडीओ पंचायत ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर एक को मतदान करना आवश्यक है।रैली मे ग्रामप्रधान मधुवन यादव,आशीष राजभर,श्रीमती जय देवी,श्रीमती अलका यादव,प्रतिनिधि राजनरायन पटेल,भगत यादव,पंचायत सहायक,समूह की महिलाये व ग्रामीण शामिल रहे।ग्राम पंचायत औरा व गहनी मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा ग्राम प्रधान शशिकला व श्रीमती विद्योत्मा देवी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली मे संजय कुमार,इंद्रजीत समूह सखी सरिता देवी,बैजन्ती पटेल,सुभावती देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला देवी आशा देवी मन्नी देवी आशा कार्यकत्री प्रेमशीला,चमेला राजभर केयर टेकर श्रीदेवी रोज़गार सेवक पूजा चौबे कई ग्रामीण महिलाएं सम्मिलित रहे।बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह के अनुसार ब्लाक के औरा,भैठौली,करोमा,हरहुआ,अनौरा,भेलखा,अहिरान,गहुरा,भोपापुर समेत सभी 75 ग्राम पंचायतो मे सेक्टर एडीओ,सहायको और रोजगार सेवको के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली निकाल सभा कर मतदाताओ को जागरूक किया गया।रैली मे पहले मतदान फिर जलपान,देश के लिये वोट दें,जैसे नारे लग रहे थे।रैली मे सभी प्रतिभागी बैनर व नारे लिखी तख्तिया लेकर चल रहे थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News