संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 68/2023 धारा 379/411 भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त संजय बिन्द पुत्र स्वा() बालरूप निवासी बारीगाँव थाना भबुआ जिला कौमूर बिहार उम्र करीब 48 वर्ष को दिनांक 04.11.2023 को समय करीब 12.50 बजे राजेन्द्र प्रसाद घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।