अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ।*
आज गुरूवार को विकासभवन सभागार में इफको एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जनपद स्तरीय नैनो कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त एवं उपनिबंधक/प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोमी सिंह ने की ।
कार्यशाला मे के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक दीक्षित तथा जनपद के समस्त सहकारी समिति के सचिव,समस्त एडीओ सहकारिता तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे एडीसीओ मुकेश श्रीवास्तव ने जैविक खेती पर चर्चा करते हुए बताया कि नैनो भविष्य की तकनीक है व क्योंकि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता एवं मृदा का जीवांश इससे संरक्षित रहता है।
इफको निर्मित नैनो यूरिया एवं नैनो डी0ए0पी के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की ना केवल गुणवत्ता सुधरती बल्की इसके कारण पर्यावरण व मृदा का संरक्षण भी होता है।
अध्यक्षीय संबोधन मे उपायुक्त एवं उपनिबंधक / प्रभारी सहायक आयुक्त सहायक निबंधक वाराणसी सोमी सिंह ने जैविक खेती के विषय में विस्तार से चर्चा की और समस्त एडीओ और सचिवो को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त सोमी सिंह द्वारा *सहकार से समृद्धि योजना* के बारे में समस्त उपस्थित को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।
उपायुक्त द्वारा समस्त सचिवों एवं बिक्री प्रभारियों को नैनो उर्वरक के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया तथा प्रत्येक समिति का लक्ष्य निर्धारित कर नैनो उर्वरकों की बिक्री करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बैठक मे बहुउद्देशीय समिति मिर्जामुराद का एफपीओ जया सीड्स के साथ एग्रीमेंट भी दस्तखत हुआ।
बैठक मे मंडलीय कार्यालय से एडीसीओ मुकेश श्रीवास्तव ,एडीसीओ सदर मनोज सिंह ,एडीसीओ राजातालाब माधोराम ,जनपद के सभी एडीओ तथा सहकारी सचिव उपस्थित रहे।
(फोटो)