UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी -2024 के न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का हुआ समापन

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी -2024 में तीन विकासखण्डों आराजी लाइन, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ के 41 न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2024 के न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में द्वितीय दिवस पर तीनों विकासखण्डों के ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों के विजेताओं ने विभिन्न खेलों एथलेटिक्स(100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मी रेस, लंबी कूद,गोला फेंक), रस्सी कूद, चिन अप, खो-खो, कबड्डी, पुश अप, कुश्ती, बालीबाल, बैडमिंटन के अंडर 11,11 से 14, 14 से 18,18 प्लस में कुल 13891 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुल 2990 विजेता रहे। सेवापुरी विकासखंड में कुल 6395 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया जिसमें कुल 1160 प्रतिभागी विजेता रहे। काशी विद्यापीठ के कुल 13 न्याय पंचायत में 1490 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया।जिसमें से कुल 560 प्रतिभागी विजेता रहे। आराजी लाइन में कुल 5926 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों मे हिस्सा लिया। जिसमें 1270 प्रतिभागी विजेता रहे। तीनों विकासखण्डों के विभिन्न खेलों को देखने के लिए कुल 46107 दर्शक उपस्थित रहे।गौरतलब हो कि बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का समापन हो गया। न्याय पंचायत स्तरीय खेलों के विजेता अब विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगे। बुधवार के न्याय पंचायत स्तरीय खेलों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुनील कुमार बिंद ग्राम प्रधान ठठरा, पंकज कुमार सिंह भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, अरविंद सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ऋषि सिंह ग्राम प्रधान रैसीपुर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम सभा भिटकुरी, दिनेश कुमार पटेल ग्राम प्रधान कोरौता, श्री प्रकाश गौड़ ग्राम प्रधान मड़ाव, आरती पटेल ग्राम प्रधान रमा,डा. सुनील पटेल विधायक रोहनिया, इंटर कॉलेज जगतपुर श्रीमती स्नेहलता सेठ अध्यक्ष नगर पंचायत गंगापुर, वीरेंद्र पटेल भाजपा उपाध्यक्ष, गणेश पाण्डेय भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, अखिलेश पाण्डेय सदस्य जिला कार्य समिति उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News