संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*बिनय सिंह*
*हरहुआ।* वाराणसी के काज़ीसराय में स्थित *द काशी पब्लिक स्कूल* में आज बच्चों नें बड़े धूम धाम से स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया |बच्चों के रंगा रंग प्रस्तुति नें वहाँ पर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वित्तविहीन प्राइमरी एवं जूनियर एकता संघ,भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उन्होंने कहाँ कि स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के हुनर क़ो स्कूल जांचता है और उसे उस हुनर के प्रति स्कूल आगे बढ़ने में बच्चों की मदद करता हैं और यह इस स्कूल में आने के बाद दिखाई भी दिया।मै तो ताज्जुब मानता हूँ कि इतने कम शुल्क में बच्चों क़ो यह स्कूल एक अच्छी पढ़ाई के साथ खेल और कॉम्पीटिशन की तैयारी भी कराता है।जो की लोगों की सोच हैं कि केवल बड़े स्कूलों में अधिक फीस देकर ही यह सुविधा पाई जाता हैं लेकिन द काशी पब्लिक स्कूल नें इस सोच क़ो बदला की ग्रामीण स्कूलों में भी यह सुविधा कम फीस पर भी पाई जा सकती हैं।मै स्कूल के प्रधानाचार्य क़ो बधाई देता हूँ की उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूल में कम फीस पर यह सुविधा मिल सकती हैं।नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा नृत्य और गायन प्रस्तुत किया गया जो की वहाँ पर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।मंच का संचालन स्कूल के अध्यापको और बच्चों द्वारा किया गया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वगात प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल की मैनेजर प्रतिभा,धनंजय सिंह,पूनम देवी,दिलीप सिंह,राजकुमार पटेल,दीपक,पूजा तिवारी,सोनम मौर्या,रेखा सविता,मनीषा पटेल,विद्या देवी,निर्मला और स्कूल के समस्त स्टॉफ और पैरेंट्स उपस्थित रहे |