पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर विकास खण्ड मडियाहूं के अंतर्गत ग्राम महमदपुर बड़ेरी में सरकारी नाली खाते की जमीन पर अवैध खड़ंजा निर्माण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा निजी लाभ के उद्देश्य से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें बड़ेरी चौकी इंचार्ज की मिलीभगत भी बताई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार, जिस जमीन पर खड़ंजा लगाया जा रहा है वह राजस्व अभिलेखों में नाली (सरकारी उपयोग) के नाम दर्ज है, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उस पर निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य से नाली व्यवस्था बाधित होने के साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।