UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर निकला गया रैली

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर एंटी करप्शन कमिटी एलियस थाने महाराष्ट्र द्वारा आज जौनपुर के डॉकबंगला से जन जागरण के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी जी के नेतृत्व में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह द्वारा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया गया। सभी पदाधिकारियों द्वारा डॉ जेपी सिंह का साल और बुके देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विभागों में, संस्थानों में , निगमों में, पंचायतों में, प्राइवेट कॉलेजों में भी व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता प्रमाण सहित मेरे समिति को सूचित करे तो हमारे द्वारा उन्हें कड़ी कार्यवाही कराते हुए जेल में भेजने का काम किया जाएगा। उक्त रैली जन जागरण एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन हेतु जौनपुर जिले में भ्रमण करने के बाद वाराणसी से होते हुए चंदौली में समापन होगा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट मोहम्मद सैयद अहमद तथा प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह ,बीबी सिंह, मोनू सिंह , संजय सिंह, काजू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News