UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता रहीं साधना राय बनी प्रधानाचार्या*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- वाराणसी पहले शिक्षिका फ़िर प्रवक्ता अब सीधे पदोन्नति वो भी उसी विद्यालय में जिसमें वो बतौर प्रवक्ता रहीं हों उस विद्यालय में प्रधानाचार्या के पद पर आसीन होना ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।क्योंकि अमूमन तौर पर किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी या द्वितीय श्रेणी का अधिकारी यदि प्रोन्नत किया जाता है तो उसे किसी दूसरे ज़िले अथवा किसी दूसरी संस्था में भेजा जाता है। लेकीन श्रीमती साधना राय उन खुश किस्मत लोगों में से हैं जिन्होंने न सिर्फ़ अपनी मेहनत, लगन तथा अविरल साधना के बदौलत न सिर्फ़ प्रधानाचार्या के पद पर आसीन हो रहीं हैं, बल्कि उसी शिक्षण संस्थान में वो प्रधानाचार्या की कुर्सी सम्हालेंगी जिसमें श्रीमती गीता सिंह प्रभारी रहीं हैं। तो निश्चित तौर पर राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर को नई प्रधानाचार्या के रूप साधना राय नियुक्त की गईं हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News