UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर की बेटी अनन्या मिश्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, संभाली जिम्मेदारी आत्मविश्वास के साथ

Updated on: 04 July, 2026

बिंदु प्रकाश ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर

जौनपुर रामपुर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत शुक्रवार को रामपुर थाने में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली रामपुर निवासी अनन्या मिश्रा, पुत्री नितिन मिश्रा, ने एक दिन के लिए थाना प्रभारी (इंचार्ज) का दायित्व संभाला और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई थाने की कुर्सी पर बैठते ही अनन्या ने पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया, थाने के कार्यों को समझा और आने वाले नागरिकों की शिकायतें सुनीं उन्होंने कहा हर लड़की में नेतृत्व की क्षमता होती है, बस उसे अवसर और प्रोत्साहन की ज़रूरत है। मैं चाहती हूँ कि हमारी हर बेटी शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर समाज में अपनी पहचान बनाए अनन्या मिश्रा ने महिला सुरक्षा पर सड़क सुरक्षा और शिक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में रखा।
उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि थाने में आने वाली हर महिला को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए इस अवसर पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अनन्या मिश्रा को एक दिन की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि यह पहल बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जिस प्रकार अनन्या ने गंभीरता और समझदारी से कार्य किया, वह सभी के लिए प्रेरणा है
थानाध्यक्ष सहित पुलिस स्टाफ, महिला कांस्टेबल, बीट प्रभारी, स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकगण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अनन्या के साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
अनन्या, जो वर्तमान में एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं, ने कहा कि वे भविष्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जाकर समाज की सुरक्षा और नारी सम्मान के लिए कार्य करना चाहती हैं।
दिनभर चली इस गतिविधि के समापन पर पुलिस कर्मियों ने अनन्या को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया स्थानीय लोगों ने इस पहल को बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास बताया।रामपुर थाना की एक दिन की प्रभारी बनीं अनन्या मिश्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार से जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News