संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।**हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत चमाव में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए शिविर के द्वारा पंजीकरण किया गया। बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजना का लाभ लेकर घर को मुफ्त में रोशन करने के लिए प्रेरित किया। नेडा से प्रेमप्रकाश सिंह से 1किलो वाट से 10 किलो वाट में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा छूट और बैंक से लोन के जरिये किस तरह से योजना का लाभ मिलेगा विस्तृत जानकारी दी।ग्राम प्रधान मुकेश कुमार पटेल, सचिव गौरव विश्वकर्मा के सहयोग से दर्जनों ग्रामीणों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सैकड़ो ग्रामीणों ने शिविर के जरिये योजना की जानकारी ली।