विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
चोलापुर। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय का औचक निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी तो कर्मचारियों के हाथ पांव फूलने लगे। इधर से उधर लगे भागने। ब्लाक में जैसे ऑफर तफरी मच गयी। दोपहर में लगभग एक बजे चोलापुर ब्लाक में पहुंचते ही भाग रहे एक व्यक्ति को बुला कर पूछा कि क्यों भाग रहे हो क्यों आए थे क्या काम है कही बिचौलिया का कार्य तो नही करते हो उसके सही जवाब न देने के कारण अपने अधीनस्थ को बोले कि इसका नाम नंबर नोट कर लो जिस पर अपना नाम धर्मेंद्र निवासी बर्थरा बताया।
ब्लाक परिसर में गंदगी पर खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह के ऊपर भड़क गए। बीडीओ को फटकार लगाते हुए तुरंत साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ को सख्त निर्देश दिया कि सिर्फ ऑफिस में बैठे मत रहिए बाहर निकलकर काम किया कीजिए।एडीओ पंचायत के कमरे में बिजली की दुर्ब्यवस्था देख कर एडीओ पंचायत को आड़े हाथों लिया। दीवारों में नमी और बिजली ब्यवस्था को तुरंत कराने को कहा।प्रांगण में घूमते समय खड़ी गाड़ियों के विषय में भी जानकारी ली। सहायक विकास अधिकारी कृषि कैलाश मौर्या की चार पहिया वाहन पर भारत सरकार लिखा होने पर उनकी जमकर क्लास ली। कहा कि नौकरी करते हो उत्तर प्रदेश सरकार की और लिखते हो भारत सरकार। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ताला लटकने का कारण पूछा तो वीडीओ बगले झांकने लगे।
जिलाधिकारी ने ब्लॉक के स्टोर की जांच की। बड़े बाबू अनिल सिंह प्रार्थना पत्रों की संख्या नही बता पाये। जिलाधिकारी ने शौचालय बनवाने का निर्देश दिया।