UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महाविद्यालय में रंगोत्सव पर अबीर गुलाल लगाकर छात्राओं ने खेली होली*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं ने एक-दूसरे के गालों पर अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, रंग बरसे जो तूने मुझे मारी सहित कई होली आधारित फिल्मी गीतों पर छात्राएं जमकर थिरकी। छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि होली उत्सव मनाने की पंरपरा छात्राओं को देश की सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रहती है और इसलिए महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहना जरूरी है।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, योगेश सिंह, एचओडी अपर्णा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मुकेश यादव, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, प्रिया पटेल, स्नेहा मिश्रा, डॉ. अंजना सिंह, रीना गुप्ता, अनिता सिंह, स्वेता सिंह, फौजिया बानो, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र समेत महाविद्यालय के समस्त छात्राएं एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News