UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सेंट्रल जेल क्रिकेट मैच में जेल सुपर किंग्स ने डिसीप्लीन डेयर डेविल्स को किया पराजित 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --सेंट्रल जेल वाराणसी में चल रहे जेल प्रीमियर लीग-2026 में शुक्रवार को वाराणसी जेल सुपर किंग और डिसीप्लीन डेयर डेविल्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 140 रनों का विशाल स्कोर वाराणसी जेल सुपर किंग्स के साथ के सामने रखा। डिसीप्लीन डेयर डेविल्स की तरफ से जेल बॉर्डर प्रेमचंद मौर्या ने सर्वाधिक 15 गेंदों में 48 रन(5 छक्के और चार चौके) व दूसरे बल्लेबाज जेल बॉर्डर पंकज कुमार प्रसाद 9 गेंद में 22 रन देकर अपने टीम के लिए अच्छा योगदान दिया। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। जवाब में उतरी वाराणसी जेल सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। वाराणसी जेल सुपर किंग्स के ओपेनर बल्लेबाज नीरज तिवारी ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जेल बॉर्डर धनंजय सिंह के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर टीम के इरादे जाहिर कर दिये। हालांकि वे अगले ही ओवर में जेल वार्डर धर्मेंद्र यादव की पहली गेंद पर विकेट कीपर राकेश यादव के द्वारा कैच लपक लिए गये।नीरज तिवारी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए महेंद्र कुमार ने 32 बालों पर 8 छक्के की मदद से कुल 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। अपनी टीम की तरफ से आलोक कुमार ने कुल तीन विकेट अपने नाम किया। जेल वार्डर धर्मेंद्र यादव ने अपने चार ओवरों में 21 रन देकर कुल तीन विकेट झटके। शनिवार को क्रिकेट मैच काशी नाइट राइडर्स और फ्रीडम फाइटर रॉयल्स के मध्य खेला जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News