UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

धान खरीद मे तेजी लायें :अवधेश कुमार सिंह

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

सोनभद्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह ने चोपन बीपैक्स, बटबंतरा और जुगैल बीपैक्स पर खुले धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया ।

 चोपन बीपैक्स पर 4 किसान से 110.80 कुंटल खरीद पाई गई।एडीसीओ सदर ने सचिव रामअनंत को खरीद मे तेजी लाने तथा मानक के अनुरूप धान खरीद कर लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्देशित किया।जुगैल बीपैक्स पर पाँच किसानो से 257 .60 कुंटल धानखरीद हुई पाई गई ।किन्तु आनलाईन केवल 10.80 कुंटल ही प्रदर्शित हो रही है।एडीसीओ ने सचिव उमाशंकर यादव को खरीद की तत्काल शतप्रतिशत आनलाईन फीडिंग कराने के निर्देश दिए।बटबंतरा बीपैक्स पर 2 किसानो से 56 कुंटल खरीद हुई पाई गई।सचिव प्रदीप सिंह को निर्देशित किया गया कि खरीद आनलाईन करायें।तीनो क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त उपकरण और स्टेशनरी उपलब्ध पाई गई ।

केन्द्र पर बैनर , इलेक्ट्रॉनिक कांटा,नमीमापक यंत्र, पावर डस्टर और आवश्यक स्टेशनरी पाई गई। एडीसीओ अवधेशसिंह ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया किमानक के अनुरूप धान का क्रय करते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।यह भी निर्देशित किया कि कृषकों की सुख सुविधा, बैठने के स्थान और पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण धान खरीद कराते हुए अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित किया जाये।निरीक्षण के दौरान सचिव रामअनंत , उमाशंकर यादव , प्रदीप सिंह,विनोद कुमार, जितेन्द्र समेत बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय किसान भी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News