UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षे़त्र, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 लखनऊ की अध्यक्षता में शनिवार को पशुपालन विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिये गयें गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशो के लिए वर्तमान में अधिक से अधिक भूसा दान से एवं क्रय द्वारा प्राप्त किया जाय। गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश को लू व गर्मी इत्यादि से बचाने व बीमार गोवंश को समुचित उपचार कर मृत्यु दर को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। गोवंश आश्रय स्थल पर निरीक्षण पंजिका रखने व निरीक्षण रिर्पोट को पंजिका में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। पशुओं को शत प्रतिशत टीकाकरण व टैगिंग करने एवं भारत पशुधन एप पर शत प्रतिशत डाटा अपलोड करने के निर्देश दिये गये। जिस पशुपालक के पशु का भारत पशुधन एप पर रजिस्टर्ड नहीं होगा वह पशुपालक किसी भी क्षतिपूर्ति के लिए दावा नहीं कर पायेगा l मौके पर समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News