UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कुंवर ने रथ खींच कर दो दिवसीय ऐतिहासिक रथयात्रा मेला का किया शुभारंभ* 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी राजातालाब,भैरवतालाब में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय रथ यात्रा मेला का शुभारंभ काशीराज परिवार के कुँवर अनंत नारायण सिंह ने राजातालाब रानी बाजार स्थित किला परिसर दरबार में पहुंचकर परंपरागत लोगों से विचार विमर्श किया। जिसके दौरान उपस्थित लोगों ने उनको कर के रूप में कुछ मुद्रा देकर परंपरा का निर्वहन किया।

उसके उपरांत ठाकुर जी के मंदिर पर भगवान जगन्नाथ जी व बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का रथ खींच कर रवाना किया। जिसके दौरान पुलिस पीएसी सहित भारी दलबल के साथ एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव तथा थानाध्यक्ष अजीत वर्मा की कड़ी निगरानी में मेला में आए श्रद्धालुओं द्वारा रथ को खीचते हुए रानी बाजार से राजातालाब, कचनार, बीरभानपुर होते हुए भैरवतालाब मेला परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पर पहुंचा जहां पर हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ पहुंचे कुंवर अनंत नारायण सिंह का मेला में आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा हर हर महादेव का नारा लगाते हुए अभिवादन व स्वागत किया। जिसके दौरान कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ जी का पूजन अर्चन करने के बाद पुजारी तथा उपरोहितों को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेकर वहां से प्रस्थान किये। रथ यात्रा के दौरान इंद्र भगवान ने वर्षा कर भगवान जगन्नाथ के इस रथ यात्रा का परंपरागत स्वागत किया।भैरवतालाब ,राजातालाब,मोहनसराय मेला में आए हुए बच्चों तथा महिलाओं और पुरुषों ने झूला, सर्कस, जादूगर, ब्रेक डांस इत्यादि का मनोरंजन लुफ्त उठाया। रथ यात्रा मेला में राजातालाब से लेकर भैरवतालाब तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने मेला परिसर में मिठाई, नानखटाई ,आम,चाट फुलकी,खिलौना इत्यादि लगे विभिन्न दुकानो खरीददारी की तथा सर्कस झूला डांस मनोरंजन का लुफ्त उठाया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजातालाब,जंसा तथा मिर्जामुराद, कपसेठी, बड़ागांव,थाना के पुलिस तथा पीएसी बल तैनात रहे। मेला के दौरान एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव तथा थाना प्रभारी अजीत वर्मा, चौकी इंचार्ज रोहित दुबे ने कुशल सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेला सकुशल संपन्न कराया। मेला परिसर में उचक्कों का भी बोल वाला रहा और कई महिलाओं के मंगलसूत्र कई लोगों के पर्स गायब हो गए। मेला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष के मेले में जल निगम विभाग द्वारा पानी की टैंकर न लगाए जाने से लोगों को पेयजल की काफी दिक्कत का सामना पड़ा। मेले में आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा को लेकर धन्यवाद दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News