UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा कमाण्डर कैम्प में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी*

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा कमाण्डर कैम्प में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री डॉ) के) एज़िलरसन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं लाईन्स श्री विक्रान्त वीर, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।समीक्षा गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्नांकित बिन्दुओं पर समीक्षा / चर्चा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये- 1. "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत चिन्हित मुकदमों को मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके अभियुक्तों का सजा दिलवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 2. 'ऑपरेशन दृष्टि' के तहत के थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदि पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उसे अपग्रेड किये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।3. महिला हेल्प डेस्क एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाये जाने आपरेशन शक्ति दीदी / महिला बीट आरक्षियों प्रणाली / 1090 वुमेन पावर हेल्प लाइन प्रचार-प्रसार नियमित रूप से महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने तथा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।4. आई.जी. आर. एस पोर्टल / जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उसका फीडबैक नियमित रूप से लिया जाए। 5. आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत समीक्षा की गयी तथा उचित निर्देश दिए गए।अनावरण हेतु लंबित घटनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। 7.असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने तथा गुंडों / माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया।शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार पर चर्चा की गयी व अवैध टैक्सी स्टैण्ड के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News