UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के नहीं जलेंगे पांव, हो रहे विशेष इंतजाम

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* श्री काशी विश्वनाथ धाम में गर्मी में श्रद्धालुओं के पांव नहीं जलेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से फर्श पर पानी का छिड़काव और मैट बिछवाया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न होने पाए। 

 

धूप की तल्खी और गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है। ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने ठंडे पानी के छिड़काव और मैट बिछाने जैसी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।

 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के प्रतिनिधियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को आरामदायक और सुरक्षित दर्शन का अनुभव देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। मंदिर प्रबंधन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी को भी गर्मी या भीड़ की वजह से कोई परेशानी न हो।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News