UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खिलाडी खेल को खेल भावना के साथ खेलकर नई कौशल को सीखे*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

हहिरामेश्वर*। क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के आदर्श ग्राम पंचायत जगापट्टी, हीरमपुर,रामेश्वर के प्रतिभागियों ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी 2023 के तहत श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर के मैदान में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, रस्सी कूद, योगासन, पुशअप ,कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जगापट्टी के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर के प्रधानाचार्य रविंद्र बहादुर सिंह के द्वारा फीता काटते हुए 100 मीटर दौड़ के लिए बच्चो को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

 इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेल कर अच्छी बारीकियां हासिल करें। साथ ही मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में शुरू से अंत तक जगापट्टी के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में आदित्य यादव प्रथम, विजय यादव द्वितीय, रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अल्सम प्रथम, अनिकेत द्वितीय, निशांत यादव तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बृजेश कुमार प्रथम, अमन त्रिपाठी द्वितीय, जयदीप माली तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अनुराग पटेल प्रथम स्थान पर रहे।वहीं 800 मीटर दौड़ में गंगेश कुमार यादव प्रथम , बृजेश कुमार द्वितीय, बृजेश कुमार सरोज तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में बृजेश कुमार प्रथम स्थान पर उपस्थिति दर्ज करायी। बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में संजना यादव प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत जगापट्टी, ग्राम पंचायत रामेश्वर, ग्राम पंचायत 

हीरमपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस मौके पर निर्णायक की भूमिका में मुजीत आलम, डा.राम प्रसाद, रामआसरे मौर्य, जितेंद्र कुमार यादव, नीरज कुमार, मनीष कुमार तिवारी ,पप्पू राम पटेल, रश्मि लता त्रिपाठी, शशि देवी, अखिलेश कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजीव कुमार तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, ज्वाला प्रसाद यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम नारायण सहित अन्य लोग शामिल थे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य अब 16 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक सभी आठों विकास खंड स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतियोगिताएं हो रही है।

खेल में ग्राम पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स में दौड़ 100, 200, 400, 800 मीटर ,लंबी कूद,रस्सीकुद, पुश अप, ऊंची कूद ,कबड्डी,बेडमिंटल शामिल है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News