UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भाई -बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षावन्धन समाज की मजबूत कड़ी*: अभिषेक सिंह

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* हरहुआ क्षेत्र के  बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज सभागार में मंगलवार को ‘ राखी प्रतियोगिता,

 रक्षा बंधन कार्यक्रम का यूनियन बैंक चक्का के शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया I स्कूली बच्चियों पंखुड़ी मौर्य व वैष्णवी मिश्र ने स्वागत गान व राखी गीत के साथ अतिथियों को राखी बांधकर रोली लगाकर आरती उतारी।

       यूनियन बैंक चक्का के शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह ने कहा कि रक्षावन्धन का पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम के सम्बंध का पर्व है। इस कारण भाई अपने बहन की रक्षा के लिए हर सम्भव मदद करता है। कर्मवती ने हुमायूं को रक्षा बांधकर सुरक्षा की मांग की थी।   जिलामंत्री ग्राम प्रधान संघ वाराणसी मधुवन यादव ने कहा कि विद्यालय ज्ञान के साथ संस्कार की पाठशाला है। इसमें सीखने के साथ -साथ अनुभव का समय मिलता है। विद्यालय द्वारा इस तरह के प्रयास काफी सराहनीय कदम हैं। विद्यालय प्रबंधक ने शिक्षको द्वारा दिये गए संस्कार व प्रस्तुतिकरण व बच्चों द्वारा किये गए प्रदर्शन बेहद सराहनीय व प्रशंसनीय रहा।  अतिथियों ने छात्राओं द्वारा राखी स्टाल का अवलोकन किया। राखी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर शामिल छात्राओं में काजल वर्मा को प्रथम , हिमांशु सिंह द्वितीय व जुबेरिया खान को तृतीय सहित नैंसी सिंह को सांत्वना पुरस्कार बैंक शाखा प्रबन्धक अभिषेक सिंह , मधुबन यादव व कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने बच्चो को दिया I   इस अवसर पर डॉ० सर्वदेव सिंह , संतोष कुमार , विमल कुमार, प्रीति राय, आशा यादव, कार्यक्रम में शामिल थे I कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया I

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News