UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाज सेविका सबा खान ने दी ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर समाज सेविका सबा खान ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे,प्रेम और एकता का प्रतीक है,जो हमें एक-दूसरे के प्रति करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। सबा खान ने लोगों से अपील की कि इस खास मौके पर जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि सच्ची ईद वही है,जब हम अपने आसपास के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाने वाली सबा खान ने यह भी कहा कि हमें मिलजुल कर एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण करना चाहिए,जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिल सके। उन्होंने सभी के सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा—"ईद का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियां और तरक्की लेकर आए। ईद मुबारक!"

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News