पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
संवाददाता विवेक सिंह
(जौनपुर) सिरकोनी।ग्रामीण अंचल में भी अब बच्चों तथा अभिभावकों में शिक्षा को लेकर अब काफी जागरूकता आ गयी है।यह बातें बुधवार को सिरकोनी विकास खण्ड केअंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय गहोरा के बच्चों के लिए बनाये गए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ तथा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने कही।
उन्होंने कहा शिक्षा को लेकर सरकार द्वारा किया जा रहा कार्य का असर दिख रहा है।परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में शिक्षा को लेकर अब बहुत कुछ समझाने की आवश्यकता नही है।स्कूल के बच्चों से श्री सिंह ने उनके विषय के बारे में पूछा तो सभी बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।इस बात को लेकर उन्होंने प्रधानाध्यपिका श्रीमती निशा सिंह की प्रसंसा किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग, वाटर कूलर व आरो लगवाने की घोषणा किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्मार्ट क्लास के लिये अनुदान देने वाले एनजीओ के ग्रुप कैप्टन धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को स्मार्ट क्लास में बैठने के लिए कुर्सी टेबल,72 इंच की एलईडी,दो बुक सेल्फ,दो ऑफिस टेबल,दो कुर्सी,किताबें,थ्री डी चार्ट आदि की व्यवस्था की गयी है।कार्यक्रम को सूबेदार मेजर शिवशंकर यादव,प्रेमशंकर यादव ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के दौरान बीइओ अमरेश कुमार सिंह ने प्रधानाध्यपिका के बेहतर कार्यशैली के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती आरती जायसवाल ने किया।